आजीविका कैन्टीन परिसर में पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

---Advertisement---

 

अनूपपुर 05 अगस्त 2026/ राज्य शासन के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत परिसर स्थित आजीविका कैन्टीन में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कदंब का पौधा रोपित कर उसका छायाचित्र वायुदूत ऐप के माध्यम से अपलोड किया गया।

पौधरोपण के उपरांत पौधे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्री-गार्ड लगाया गया तथा उसके नियमित संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प लिया गया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनभागीदारी के साथ अधिकाधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment