अनूपपुर 05 अगस्त 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने बुधवार को जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी का भ्रमण कर विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरसीसी नाली निर्माण, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, प्राथमिक विद्यालय बम्हनी की बाउंड्रीवाल, नल-जल योजना अंतर्गत पाइपलाइन के संधारण एवं विस्तारीकरण तथा प्रवेश द्वार निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों की प्रगति तथा नल-जल योजना के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।













