दो वर्ष तक लेन-देन नहीं करने पर बैंक खाता हो सकता है निष्क्रिय

---Advertisement---

 

खाता पुनः सक्रिय कराने के लिए केवाईसी अपडेट कराए

अनूपपुर 03 अगस्त 2026/यदि किसी बैंक खाते में लगातार दो वर्ष या उससे अधिक समय तक कोई लेन-देन नहीं किया जाता है, तो वह खाता निष्क्रिय (इनऑपरेटिव) हो सकता है। ऐसे खाते का उपयोग दोबारा करने के लिए खाताधारक को अपने संबंधित बैंक से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

निष्क्रिय खाते को पुनः सक्रिय कराने के लिए खाताधारक अपने बैंक की किसी भी शाखा में जाकर अथवा उपलब्ध होने पर वीडियो केवाईसी सुविधा के माध्यम से अपना केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। इसके बाद बैंक द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाते को पुनः सक्रिय किया जा सकता है।

बैंक उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खातों में समय-समय पर लेन-देन करते रहें तथा आवश्यकता पड़ने पर केवाईसी अपडेट कराकर अपने खाते को सक्रिय बनाए रखें, ताकि बैंकिंग सेवाओं का निर्बाध लाभ मिलता रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment