अमरकंटक स्थित कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को ,

---Advertisement---

अमरकंटक स्थित कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को ,

शिक्षा-संस्कार और उपलब्धियों का होगा भव्य उत्सव

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक । मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अपने गौरवशाली शैक्षणिक सफर के 29वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन 03 अगस्त 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:30 बजे विद्यालय के हंसवाहिनी सभागार (स्कूल ऑडिटोरियम) में करेगा । इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक , जनप्रतिनिधि , शिक्षाविद , समाजसेवी एवं मीडिया प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार स्थापना दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं बल्कि संस्थान की 29 वर्षों की समर्पण , उत्कृष्ट शिक्षा , संस्कार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की गौरवगाथा का उत्सव है । कार्यक्रम में विद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धियों , शैक्षणिक प्रगति तथा विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा ।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों , समूह प्रस्तुतियों एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जो विद्यालय की समृद्ध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की झलक प्रस्तुत करेंगे । विद्यालय परिवार ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं ।

विद्यालय प्राचार्य ने सभी आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा इस विशेष अवसर की गरिमा बढ़ाने की अपील की है । उन्होंने कहा कि अतिथियों की प्रेरणादायी उपस्थिति बच्चों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
स्थापना दिवस समारोह को लेकर विद्यालय के विद्यार्थियों , शिक्षकों एवं अभिभावकों में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है । पूरा विद्यालय परिवार इस ऐतिहासिक अवसर को उल्लास , सम्मान और गौरव के साथ मनाने के लिए उत्सुक है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment