अमृत हरित महाअभियान: पसान में 2000 पौधों से हरियाली का संकल्प

---Advertisement---

अमृत हरित महाअभियान: पसान में 2000 पौधों से हरियाली का संकल्प

एमआरएफ सेंटर में हुआ वृहद वृक्षारोपण, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और नागरिकों ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमुना कोतमा अनूपपुर नगर पालिका परिषद पसान द्वारा अमृत हरित महाअभियान के तहत वार्ड क्रमांक-3 स्थित जमुना कॉलोनी के एमआरएफ सेंटर में बुधवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2000 विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ भविष्य का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर पौधे लगाए

कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है

नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है नगर पालिका द्वारा हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं आज लगाए गए 2000 पौधे आने वाले वर्षों में क्षेत्र की पहचान बनेंगे हमारी अपील है कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे

भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू ने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है

भाजपा नेता सचिन जायसवाल ने कहा कि “एक पौधा अनेक जीवन के समान है यदि हर व्यक्ति हर वर्ष एक पौधा लगाए और उसकी सुरक्षा करे तो हमारा क्षेत्र ही नहीं, पूरा देश हराभरा बन सकता है। पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने की अपील की। आयोजन में विशेष रूप से फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया, जिससे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर राजेश सिंह, लाल बहादुर जायसवाल, सचिन जायसवाल, उमेश त्रिपाठी, इंजीनियर अजय यादव, संतोष चौरसिया, पत्रकार दिवाकर विश्वकर्मा, पत्रकार अनुभव त्रिपाठी, जीवेश सिंह, संजय त्रिपाठी, कलाम, ललन कुमार सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण एवं सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा एक पेड़ अनेक जीवन” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। नगर पालिका परिषद पसान ने आने वाले समय में भी इसी प्रकार के वृक्षारोपण अभियान निरंतर चलाने का संकल्प व्यक्त किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment