नितिन सिंह राणा बने भाजयुमो के जिला महामंत्री, चीनी मित्र मंडली ने दी बधाई

---Advertisement---

नितिन सिंह राणा बने भाजयुमो के जिला महामंत्री, चीनी मित्र मंडली ने दी बधाई

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा मध्य प्रदेश के 15 जिलों में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों की घोषणा की गई। इसी क्रम में शहडोल जिले के लिए भाजपा युवा नेता नितिन सिंह राणा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है

नितिन सिंह राणा की नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर चीनी मित्र मंडली के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चीनी मित्र मंडली के मुख्य सदस्य एवं नगर परिषद बरगवां-अमलाई के पार्षद तथा समाजसेवी पवन चीनी ने नितिन सिंह राणा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पहले से ही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद के दावेदार थे, लेकिन संगठन में पद से अधिक महत्वपूर्ण कार्य और जिम्मेदारी होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन सिंह राणा अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के साथ भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते रहेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment