नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के अंतर्गत जिला अनूपपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

---Advertisement---

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के अंतर्गत जिला अनूपपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अनूपपुर, दिनांक 18 जुलाई 2026।

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगनाथ मरकाम के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

अभियान के दौरान थाना जैतहरी क्षेत्र में जागरूकता रैली एवं नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामों में रैली, संवाद, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, शपथ एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के अंतर्गत निम्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए—

शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरोदा एवं ग्राम पिपरोदा (ईसागढ़) के आम नागरिकों के बीच जनजागरूकता कार्यक्रम।

संकुल केन्द्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेनीबारी।

केन्द्रीय विद्यालय, जमुना।

शासकीय विद्यालय, पयारी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरई।

शासकीय हाई स्कूल, डोला एवं नगर परिषद कार्यालय, डोला।

आर.सी. इंग्लिश मीडियम स्कूल, चचाई।

ग्राम लोहसरा, बिजुरी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करौंदी (राजेन्द्रग्राम)।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वेंकटनगर।

शासकीय सांदीपनि विद्यालय, पचखुरा (कोतमा)।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, कोतमा।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, अनूपपुर।

पुलिस चौकी परिसर, फुनगा।

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जैतहरी।

न्यू बस स्टैंड, रामनगर।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमरकंटक।

दुर्गा पंडाल, जमुना कॉलरी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भलमुड़ी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजनगर।

अमलाई मुख्य बाजार।

नोबल पब्लिक स्कूल, जैतहरी, जहाँ विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली, रंगोली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सी.एल.के. विद्यालय, बिजुरी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खमरौध।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पटनाकला।

केन्द्रीय विद्यालय, भालूमाड़ा।

कल्याणिका विद्यालय।

संदीपनी विद्यालय, वेंकटनगर।

कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर।

सभी कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को “जिंदगी को हाँ और नशे को ना” का संकल्प दिलाते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

जिला अनूपपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें तथा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सहभागी बनें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment