आवासीय क्षेत्र में प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ कांग्रेस

---Advertisement---

 

आबकारी विभाग को सौंपा ज्ञापन

 

मनेन्द्रगढ़। वार्ड क्रमांक 16 स्थित टी.वी. टावर रोड में प्रस्तावित अंग्रेजी शराब दुकान और अहाता खोले जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को आबकारी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस नेताओं ने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद कलेक्टर से मुलाकात कर प्रस्तावित अनुमति तत्काल निरस्त करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस स्थान पर शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव है वहां घनी आबादी के साथ साथ धार्मिक स्थल भी स्थित हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में शराब दुकान और अहाता खुलने से सामाजिक माहौल प्रभावित होने के साथ महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से रिहायशी क्षेत्रों में शराब दुकानें खोलने का प्रयास कर रही है जिसका कांग्रेस विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जनभावनाओं के अनुरूप इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रही है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि प्रस्तावित क्षेत्र पूरी तरह आवासीय है जहां बड़ी संख्या में परिवार निवास करते हैं। ऐसे स्थान पर शराब दुकान खोलना जनहित में उचित नहीं है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि स्थानीय लोगों की आपत्तियों को प्रशासन गंभीरता से ले और प्रस्तावित शराब दुकान की अनुमति निरस्त करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो कांग्रेस चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगी।

ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री स्नेहिल शुक्ला और युवा कांग्रेस नेता व्यंकटेश सिंह ने भी प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रस्ताव वापस लेने की मांग की।

इस दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता भावेश जैन, अजीत सिंह, शैफ, निखिल सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment