अथर्व कानूनगो भारतीय वायु सेना में फाइटर जेट पायलट के रूप में फ्लाइंग ऑफिसर बने 

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

बाकानेर -इंदौर निवासी (मूल निवासी – बाकानेर, धार ) अथर्व कानूनगो ने 13 जून 2026 को एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल, हैदराबाद से प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त किया। वह अपने परिवार के पहले रक्षा कर्मी हैं।

अथर्व ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंदौर के चमेली देवी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने मेडिकैप्स विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री हासिल की।

छात्र जीवन से ही अथर्व का रुझान देश सेवा की ओर था। वह एनसीसी एयरविंग में दाखिल हुए और सीनियर अंडर ऑफिसर के पद पर स्थापित हुए । वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उन्हें ‘बेस्ट कैडेट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।

वायुसेना में चयन का सफर आसान नहीं था। वर्ष 2020 में उन्होंने अपना पहला एसएसबी इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद बी.टेक के चार वर्षों तक उन्होंने एफकैट, सीडीएस और एसएसबी की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी। वर्ष 2023 में दिए गए अगले प्रयास में भी सफलता हाथ नहीं लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

वर्ष 2024 उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उन्होंने एफकैट परीक्षा में AIR (ऑल इंडिया रैंक) 80 और सीडीएस परीक्षा में AIR 24 प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन एसएसबी इंटरव्यू में सफलता अर्जित कर आर्मी, नेवी और एयरफोर्स तीनों में पायलट पद के लिए चयनित हुए। अंततः उन्होंने भारतीय वायुसेना को चुना।

दिसंबर 2024 में अथर्व ने एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल में प्रवेश किया। डेढ़ वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के बाद 13 जून 2026 को आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्होंने फाइटर जेट पायलट के रूप में फ्लाइंग ऑफिसर का पद प्राप्त कर अपने माता-पिता और इंदौर को गौरवान्वित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

Leave a Comment