सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर से धार जिला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार , आज सर्किट हाऊस में केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवम बालविकास श्रीमती सावित्री ठाकुर से जिला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की जिसमे धार जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक शास्त्री एवं सचिव आशीष बांगर के साथ नगर अध्यक्ष विनीत खत्री शामिल थे।
भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने देशभर में अवैध रूप से संचालित ऑनलाइन फार्मेसी के गंभीर विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा इस संबंध में एक ज्ञापन भी माननीय मंत्री महोदया को सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक शास्त्री ने विशेष रूप से GSR 817 एवं GSR 220 के दुरुपयोग का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए इनके तत्काल निरस्तीकरण हेतु केंद्र सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह किया।
वहीं एसोसिएशन के सचिव आशीष बांगर ने अवगत कराया कि अनेक अवैध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन के शेड्यूल H1 दवाइयाँ, कफ सिरप, नशीली एवं आदत डालने वाली दवाइयाँ तथा अन्य प्रिस्क्रिप्शन आधारित दवाइयाँ खुलेआम उपलब्ध करा रहे हैं। यह न केवल फार्मेसी व्यवसाय के लिए गंभीर चुनौती है, बल्कि जनस्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा तथा देश के युवाओं के भविष्य के लिए भी अत्यंत चिंताजनक विषय है।
माननीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना, ज्ञापन का अवलोकन किया तथा AIOCD एवं MPCDA द्वारा उठाए जा रहे इन महत्वपूर्ण मुद्दों की गंभीरता को स्वीकार करते हुए उचित स्तर पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।उक्त जानकारी एसोसिएशन के पी आर ओ निलेश जैन ने दी ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

Leave a Comment