ध्वनि प्रदूषण पर मनेन्द्रगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली तीन बुलेट जब्त 15 हजार का लगा जुर्माना

---Advertisement---

ध्वनि प्रदूषण पर मनेन्द्रगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली तीन बुलेट जब्त

15 हजार का लगा जुर्माना

मनेन्द्रगढ़। शहर की सड़कों पर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालकर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर शिकंजा कसा। विशेष अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगे तीन वाहनों को रोककर उनके साइलेंसर मौके पर ही निकलवाये गये और मोटरयान अधिनियम की धारा 182A(4) के तहत तीनों चालकों पर कुल 15,000 रुपयों का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (आईपीएस) और पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन जांच की गई। इस दौरान तीन बुलेट चालक अत्यधिक तेज और विस्फोट जैसी आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ वाहन चलाते मिले जिससे आम लोगों को परेशानी और ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था। पुलिस ने तीनों वाहनों से अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाकर जब्त कर लिये और चालकों को भविष्य में केवल कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर का उपयोग करने की सख्त हिदायत दी।
कार्यवाही की जद में आये वाहन चालकों में लोकनाथ साहू (CG 11 BQ 2027), सुमित पहुंचेल (MP 65 ZC 5601) और विकास सिंह (JH 09 AS 1997) शामिल हैं।अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी कार्यवाही की गई। नो पार्किंग और बिना नंबर प्लेट के पाये गये 15 दोपहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई। मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर ना लगायें और यातायात नियमों का पालन करें। ऐसे मामलों में भारी आर्थिक दंड के साथ छह माह तक के कारावास का भी प्रावधान है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, पीएसआई मनीष, कमलेश, हरीश, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रिन्स राय, विवेकमणि, राकेश शर्मा, सुनील रजक, राजेश और आरक्षक आजाद की सक्रिय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment