ग्राम कुबरी में युवा समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भरत भूषण तिवारी की स्मृति में कैंडल मार्च एवं मशाल यात्रा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
मशाल यात्रा का शुभारंभ कुबरी जंगल चौकी से हुआ। यात्रा पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए राम-जानकी मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ इसका समापन श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी ने जनहित, न्याय एवं भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि समाज में न्याय, पारदर्शिता और जनहित के मूल्यों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीकों से संघर्ष जारी रहना चाहिए।
मशाल यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने हाथों में मशाल लेकर संकल्प लिया कि वे अन्याय, भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे तथा न्याय और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
कार्यक्रम में श्री यज्ञराज साहू जी (जनपद सदस्य, कुबरी), श्री मृत्युंजय प्रसाद गौतम जी, श्री करण यादव जी, श्री शिव कुमार साकेत जी, श्री मुकेश गुप्ता जी, श्री चंद्र कुमार शुक्ला जी, श्री प्रवीण शुक्ला जी, श्री अंकुश सिंह चौहान जी, श्री विष्णु गुप्ता जी, श्री राज नामदेव जी, श्री विकास नारायण तिवारी जी एवं श्री संजय सोनी जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भरत भूषण तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने न्याय, पारदर्शिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।



































