कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नये एटीएम का लोकार्पण

---Advertisement---

अब 24×7 मिलेगी बैंकिंग सुविधा

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। जिले में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के नवीन एटीएम का लोकार्पण किया गया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और फीता काटकर एटीएम का विधिवत उद्घाटन किया।

लोकार्पण के अवसर पर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि कलेक्टर कार्यालय परिसर में एटीएम की स्थापना से अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को नगदी निकासी सहित विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे लोगों का समय बचेगा और डिजिटल बैंकिंग को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है तथा बैंकिंग सेवाओं का विस्तार वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर एसबीआई अंबिकापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री, जिला अग्रणी प्रबंधक बिजन नायक, एसबीआई मनेन्द्रगढ़ शाखा प्रबंधक उदय सिंह लोधी सहित बैंक के अधिकारी कर्मचारी और कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि नये एटीएम के शुरू होने से कलेक्टर कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र के नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को 24×7 नगदी निकासी, बैलेंस इन्क्वायरी, मिनी स्टेटमेंट सहित अन्य एटीएम आधारित बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे बैंकिंग सेवाएं अधिक सुलभ, तेज और प्रभावी बनेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment