अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ में संगठन का विस्तार

---Advertisement---

रघुनाथ पोद्दार को जिला अध्यक्ष और मनीष गोयल को जिला महामंत्री की मिली जिम्मेदारी

मनेन्द्रगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई) ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए समाजसेवी रघुनाथ पोद्दार को एमसीबी/कोरिया जिला अध्यक्ष और मनीष गोयल को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। सम्मेलन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार दोनों पदाधिकारियों को सत्र 2026–2031 के लिये यह दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है और समाज के लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सम्मेलन के नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख संगठन है। संगठन देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी इकाइयों के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज के सर्वांगीण विकास के लिये निरंतर कार्य कर रहा है। सम्मेलन की प्रांतीय, जिला, युवा और महिला इकाइयां समाज को संगठित करने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
प्रदेश पदाधिकारियों ने रघुनाथ पोद्दार की संगठन के प्रति सक्रियता, समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी सहभागिता, कर्मठता और समर्पण को देखते हुए उन्हें एमसीबी/कोरिया जिले की कमान सौंपी है वहीं मनीष गोयल को संगठनात्मक कार्यों में उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि दोनों पदाधिकारी अपने नये दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे साथ ही समाज सेवा के नये आयाम स्थापित कर अग्रवाल समाज को और अधिक संगठित और सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
नवनियुक्त एमसीबी/कोरिया जिलाध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व और सम्मेलन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जायेगा तथा सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा जिसमें समाज के सक्रिय और समर्पित लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी जायेगी। संगठन का उद्देश्य समाज में एकजुटता बढ़ाना, युवाओं को नेतृत्व से जोड़ना और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिये प्रभावी योजनाओं पर कार्य करना रहेगा वहीं नवनियुक्त जिला महामंत्री मनीष गोयल ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने और समाज हित के कार्यों को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाने के लिये पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
रघुनाथ पोद्दार और मनीष गोयल की नियुक्ति पर अग्रवाल समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों के सफल और जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment