जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के तहत अनूपपुर में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

---Advertisement---

 

जिला पंचायत सीईओ ने किया पौधरोपण

अनूपपुर 02 जुलाई 2026/शासन के निर्देशानुसार जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’ के अंतर्गत गैप फीलिंग परियोजनाओं में वृक्षारोपण कार्य का जिले में शुभारंभ किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर की ग्राम पंचायत पकरिया पहुंचकर इस विशेष अभियान की शुरुआत की। 1 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित होने वाले इस अभियान के तहत जल संरचनाओं के आसपास स्थित रिक्त भूमि को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

अभियान के प्रथम दिवस ग्राम पंचायत पकरिया स्थित ‘दानु बाबा परियोजना’ (भाग-1 एवं भाग-2) को वृक्षारोपण के लिए चयनित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी की उपस्थिति में परियोजना क्षेत्र में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना में कुल 380 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में 2 जुलाई 2026 को 50 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया।

 

रोपित पौधों के चयन में जैव विविधता एवं स्थानीय उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रथम चरण में लगाए गए 50 पौधों में 40 आम तथा 10 आंवला प्रजाति के पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा कि फलदार एवं औषधीय पौधों के रोपण से भविष्य में स्थानीय समुदाय को आर्थिक एवं पर्यावरणीय दोनों प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे। साथ ही, इन पौधों से क्षेत्र में भू-जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने पौधों की शत-प्रतिशत जीवितता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान अवधि के दौरान शेष 330 पौधों का रोपण भी चरणबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए तथा पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’ से जुड़कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के इस जन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर जिला एवं जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 2, 2026

July 2, 2026

July 2, 2026

July 2, 2026

July 2, 2026

July 2, 2026

Leave a Comment