जिला स्तरीय कार्यशाला सह बैठक सम्पन्न, 15 जुलाई तक डोर-टू-डोर सर्वे पूर्ण करने के निर्देश

---Advertisement---

 

शहडोल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शहडोल में बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला सह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नव साक्षरों के सर्वे, प्रशिक्षण एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में राज्य शिक्षा केंद्र से प्राप्त पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा सभी विकासखंडों के शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी, जनपद एवं संकुल स्तर के समन्वयकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक चलने वाले डोर-टू-डोर सर्वे अभियान को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि जिले के निरक्षर व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। साथ ही विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर सर्वे कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

 

कार्यशाला में विभिन्न विकासखंडों के शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, जिला साक्षरता अधिकारी, जिला सह समन्वयक साक्षरता, जन अभियान परिषद के प्रतिनिधि तथा संकुल सह समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर अधिकारियों ने साक्षरता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं निर्धारित समय में सर्वे कार्य पूर्ण करने का संकल्प लिया।

 

मुख्य बिंदु :

 

1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा डोर-टू-डोर सर्वे अभियान।

 

नव साक्षरों के सर्वे एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारियों पर चर्चा।

 

विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश।

 

निरक्षर व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment