धार वन मंडल में ‘रूट शूट’ वृक्षारोपण तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण संपन्न

---Advertisement---

 

रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार वन मंडल के अंतर्गत आज वनों के संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन मंडल अधिकारी (DFO) श्री विजयानंथम टी.आर. के कुशल मार्गदर्शन में यह ‘वन मंडल स्तरीय रूट शूट वृक्षारोपण तकनीक’ प्रशिक्षण बीट बड़ाबरखेड़ा (कक्ष क्रमांक 541) में संपन्न हुआ।

वैज्ञानिक तकनीक से बढ़ाएंगे पौधों की जीवित रहने की दर

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वन अमले को ‘रूट शूट’ आधारित पौधारोपण की वैज्ञानिक एवं प्रभावी विधियों से अवगत कराना था। इस तकनीक के उपयोग से न केवल पौधों की जीवित रहने की दर (Survival Rate) में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि यह वनों के पुनर्स्थापन और भविष्य में किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियानों को और अधिक

 

कार्यक्रम में उप वन मंडल अधिकारी श्री सुनील सुलिया, समस्त वन परिक्षेत्र अधिकारी, परिक्षेत्र सहायक और वन विभाग का मैदानी अमला उपस्थित रहा। विशेषज्ञों द्वारा मैदानी प्रदर्शन के जरिए कर्मचारियों को पौधों के चयन, गड्ढों की तैयारी और रोपण की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

वन मंडल अधिकारी ने कहा कि इस तकनीक का उपयोग आगामी मानसून सत्र में किया जाएगा, जिससे धार जिले के प्राकृतिक परिवेश और हरित आवरण को और मजबूती मिलेगी। वन विभाग की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment