अनूपपुर 28 जून 2026/अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 7.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अमरकंटक में 56 मिली मीटर तथा बेनीबारी में 2.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर,कोतमा, बिजुरी, जैतहरी, वेंकटनगर तथा पुष्पराजगढ़ में वर्षा निरंक दर्ज की गई।




































