समाज के हर वर्ग का ध्यान रख रही है भाजपा : अंकित शर्मा

---Advertisement---

 

स्वास्थ्यमंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की दूरदर्शी सोच से एमसीबी जिले को मिल रहा विकास का लाभ

 

मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिये लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मनेन्द्रगढ़ विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में एमसीबी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है और विकास कार्यों को नई गति मिली है।

अंकित शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिये अनेक महत्वपूर्ण निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं और कई परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है। इससे जिले के लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल स्वास्थ्य क्षेत्र ही नहीं बल्कि शिक्षा, सड़क, पेयजल, आवास, कृषि और युवाओं के रोजगार जैसे सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की सक्रिय पहल से एमसीबी जिला विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में भी जिले में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लाभ आमजन को मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment