जिला कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता, केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

---Advertisement---

शहडोल

अरुण द्विवेदी की रिपोर्ट

जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में बिछिया विधायक एवं शहडोल संगठन प्रभारी नारायण पट्टा, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना देश के लाखों युवाओं के साथ अन्याय है और इसकी पूरी जिम्मेदारी वर्तमान सरकार की है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने राम मंदिर में कथित भूमि घोटाले और चंदे में गड़बड़ी के आरोपों को हिंदू धर्म के खिलाफ बताते हुए कहा कि यदि मंदिर के पदाधिकारियों और कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज हो रही है तो यह गंभीर भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई लोग आरएसएस और भाजपा से जुड़े हुए हैं।

इसके बाद बिछिया विधायक एवं शहडोल संगठन प्रभारी नारायण पट्टा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक, चंदा चोरी, उज्जैन भूमि घोटाला, किसानों को समय पर खाद और पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता इन मुद्दों से परेशान है और कांग्रेस इन जनहित के विषयों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार से युवाओं, किसानों और आम जनता के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।

 

बाइट – नारायण पट्टा, विधायक बिछिया एवं शहडोल संगठन प्रभारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment