स्वच्छ भारत का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, एनसीएल मुख्यालय में निकली जागरूकता रैली

---Advertisement---

स्वच्छ भारत का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, एनसीएल मुख्यालय में निकली जागरूकता रैली

सिंगरौली। ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय में गुरुवार को स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भव्य स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली में सिंगरौली स्थित केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर एनसीएल मुख्यालय स्थित पंजरेह भवन तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत”, “स्वच्छता भी जरूरी है, पढ़ाई भी जरूरी है” तथा “गंदगी भगाओ, देश बचाओ” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली में बच्चों का उत्साह, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना आकर्षण का केंद्र रही।

पंजरेह भवन पहुंचने पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) राजेश त्रिवेदी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/भर्ती एवं औद्योगिक संबंध) समीर बरला, प्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) आर.के. राठौर सहित कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर राजेश त्रिवेदी ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपने घर, विद्यालय, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लेगा।

एनसीएल प्रबंधन के अनुसार स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत कंपनी की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियां, श्रमदान और विभिन्न जनहित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

Leave a Comment