ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती के मार्गदर्शन में तीन दिवसी योग अभ्यास शिविर 21 जून रविवार को राजा भोज उद्यान में भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोंदिया जिला महामंत्री देवेंद्र सोनाने योग कार्यक्रम जिला प्रभारी कपिल निनामा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोंदिया ने कहा कि
मेरी आत्मीय अपील है कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए समर्पित कर निरोगी, ऊर्जावान और प्रसन्न जीवन का आनंद लें तथा स्वस्थ राजस्थान के निर्माण के इस जन अभियान से जुड़ें।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर योग टोली के सह प्रभारी रितेश अग्निहोत्री, योग प्रशिक्षक महेंद्र दुबे भाजपा नेता नरेश राजपुरोहित डॉ अमृत पाटीदार जिला कार्यालय मंत्री मनीष प्रधान अल्पना जोशी प्रज्ञा ठाकुर अनसूया वैष्णव देवांग पवार,शांतिलाल शर्मा, राजा भाउ भदाने, अंकित जैन,दिनेश चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।




































