अनूपपुर के सर्प प्रहरियो ने घायल कोबरा सांप का उपचार करा कर दो दिनों में किए गये आठ सांपों का रेस्क्यू कर छोड़ा किरर के जंगल में

---Advertisement---

 

अनूपपुर/14 जून/शशिधर अग्रवाल/विगत दो दिनों के मध्य जिला मुख्यालय अनूपपुर के सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल,छोटेलाल यादव,मनोज यादव,धर्मेन्द्र यादव एवं लाल दास सिंह द्वारा अनूपपुर नगर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलो में आमजनों के घरों एवं घरो के आसपास आहार की तलास मे भटक कर आए 8 अत्यंत जहरीले सर्पो का सुरक्षित रेस्क्यू कर स्वतंत्र विचरण हेतु किरर के जंगल में छोड़ा है।

इस दौरान जिला मुख्यालय अनूपपुर से 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मझगवां के चटुआ गांव निवासी जीवन कोल के घर के अंदर अत्यंत जहरीला कोबरा सांप किराना दुकान में रखे सामानों के मध्य से सामानों के गिरने से दब कर गंभीर तरह से घायल होने की सूचना मिलने पर अनूपपुर के सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल देर रात अकेले स्थल पर पहुंचकर घायल सर्प का सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सुबह होते ही पशु चिकित्सा विभाग अनूपपुर के सहायक पशु चिकि,क्षेंत्र अधिकारी नारायण सिंह मार्को के अनूपपुर निवास पर अपने सहयोगी छोटेलाल यादव के साथ पहुंचकर घायल सांप का टांका लगवा कर एवं अन्य औषधीय से उपचार कराकर दो दिनों मे रेस्क्यू किए गए 8 सांपो जिसमें कोबरा प्रजाति छ:,कामन करैत(डंडाकरायल) प्रजाति के एक एक सर्प को वनांचल क्षेत्र किरर के जंगल में स्वतंत्र विचरण हेतु स्वतंत्र किया गया ।

भीषण गर्मी एवं वर्षा काल के पूर्व अचानक गिरने पर कई प्रजाति जहरीले एवं समान्य सर्पो के साथ बिभिन्न तरह के जीव जन्तुओं के अपने रहवास इलाके से बाहर निकल कर ज्यादा संख्या में विचरण कर रहे हैं ऐसी स्थिति में आमजनो से रात के समय रोशनी एवं प्रकाश के साथ चलने,टार्च या रोशनी के सहारे ही घर या अन्य स्थानों से आवश्यक सामान निकालने किसी भी परिस्थिति में जमीन में नहीं सोने,सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को बगैर समय गुजारे, झाड़-फूंक,देशी/स्थापित उपचार का प्रयोग किये बगैर तत्काल शासकीय चिकित्सालय में पहुंचकर चिकित्सकों से उपचार कराए जाने की अपील सर्पपहरियो ने की है।

 

रिपोर्टिंग शशिघर अग्रवाल अनूपपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment