धार में दूषित पानी पर युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नगर पालिका का घेराव, मटके फोड़े, थाना प्रभारी के सिर पर फूटा मटका..

---Advertisement---

धार में दूषित पानी पर युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नगर पालिका का घेराव, मटके फोड़े, थाना प्रभारी के सिर पर फूटा मटका..

.
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार शहर में दूषित पेयजल आपूर्ति के विरोध में आज गुरवार को युवक कांग्रेस ने नगर पालिका कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं हाथों में गंदा पानी, मटके और चूड़ियां लेकर रैली के रूप में नगर पालिका पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रतीकात्मक रूप से मटके फोड़े। इसी बीच सुरक्षा व्यवस्था में तैनात नौगांव थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत के सिर पर भी एक मटका फूट गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कक्ष में घुसकर प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं के इतने उग्र होने के बाद भी नगर पालिका सीएमओ ने शांतिपूर्ण ढंग से उनकी बात को सुना तथा अपना पक्ष भी उनके सामने रखा प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में लगातार दूषित और गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से पेयजल व्यवस्था में तत्काल सुधार करते हुए स्थायी समाधान की मांग की।

नगर पालिका कार्यालय के घेराव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा
जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार ने बताया कि प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोशल मीडिया पर पिछले 15 दिनों से शहर के विभिन्न वार्डों में दूषित पानी के वितरण को लेकर समाचार प्रमुखता से प्रकाशित कर रहे हैं उसके उपरांत भी नगर पालिका अध्यक्ष और और सीएमओ साहब ध्यान नहीं दे रहे हैं । शहर के कई वार्ड में गंदा मटमैला पानी पीने को मजबूर है लोग । यदि समस्या का निदान जल्दी नहीं किया जाता है तो जनता के साथ मिलकर कांग्रेस आगे बाद उग्र आंदोलन करेगी ।

वहीं, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विश्वनाथ सिंह ने कहा कि शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जहां-जहां शिकायतें मिल रही हैं, वहां संबंधित टीमों को भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।

बाइट- रोहित कामदार, अध्यक्ष, जिला युवक कांग्रेस, धार ।

बाइट- विश्वनाथ सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), धार ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

Leave a Comment