अमलाई में भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

---Advertisement---

अमलाई में भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

अमलाई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के अमलाई आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता और मजबूती का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राव उदय प्रताप, प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष शक्ति लक्षकार, संभाग प्रभारी सुशील राय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनूपपुर विवेक वियानी तथा जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा धर्मेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं से समाज के बीच पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा का सशक्त प्रतिनिधि है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद एवं भाजपा नेता पवन चीनी तथा उनकी टीम द्वारा की गईं। स्वागत समारोह की तैयारियों से लेकर अतिथियों के स्वागत, बैठक व्यवस्था एवं कार्यकर्ताओं के समन्वय तक सभी व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे एक सफल एवं अनुकरणीय कार्यक्रम बताया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता डॉ. राज पाण्डेय ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि आभार प्रदर्शन भाजपा नेत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मीना तनवर द्वारा किया गया। अपने आभार उद्बोधन में उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा, दशरथ नायक, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनीष तिवारी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रवि दुबे, यदुराज पनिका, अजय दाहिया, नीरज नामदेव, विजय तिवारी, अखण्ड प्रताप सिंह, जीवन यादव, घनश्याम तनवर, मण्डल अध्यक्ष अनूपपुर बृजेश चतुर्वेदी, राजनगर मण्डल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, हरी मौर्य, संजय शुक्ला, दिन्नू पासी, राघव पाण्डेय, राकेश सिंह मो रब्बानी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा सामाजिक समरसता को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

समारोह के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा सभी ने आयोजन की सफलता के लिए पवन चीनी एवं उनकी टीम को बधाई दी। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण देखने को मिला, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

Leave a Comment