जनहित और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को राष्ट्रीय पहचान, डॉ. डी.के. सोनी को मिला नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड-2026

---Advertisement---

जनहित और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को राष्ट्रीय पहचान, डॉ. डी.के. सोनी को मिला नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड-2026

अंबिकापुर। सामाजिक न्याय, जनहित एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. डी.के. सोनी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें “बेस्ट आरटीआई एंड पीआईएल कार्यकर्ता” की श्रेणी में यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।

कर्नाटक के हुबली स्थित होटल डेनिसंस में 30 मई 2026 को ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान, टीवी कलाकार करण मेहरा, अभिनेत्री अशनूर कौर तथा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्रीधर द्वासकर के हाथों डॉ. सोनी को सम्मान पत्र और अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के 27 राज्यों से आए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोग उपस्थित रहे।

डॉ. डी.के. सोनी लंबे समय से आरटीआई, जनहित याचिकाओं और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए सक्रिय हैं। अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के जरिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को न्यायालयों तक पहुंचाया तथा आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।

उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े मामलों में सूचना के अधिकार के तहत दस्तावेज जुटाकर जांच एवं कार्रवाई की मांग उठाई है। उनके प्रयासों से कई मामलों में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।

इस सम्मान के लिए देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के नामांकन आमंत्रित किए गए थे। चयन प्रक्रिया के बाद जनहित, आदिवासी हित, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए डॉ. सोनी का चयन किया गया।

सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. डी.के. सोनी ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाज और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए और अधिक जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने भविष्य में भी जनहित, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय के लिए अपने संघर्ष को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

Leave a Comment