शून्य दुर्घटना लक्ष्य को लेकर एनसीएल में सुरक्षा मंथन, डीजी डीजीएमएस उज्ज्वल ता की अध्यक्षता में हुई 48वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

---Advertisement---

शून्य दुर्घटना लक्ष्य को लेकर एनसीएल में सुरक्षा मंथन, डीजी डीजीएमएस उज्ज्वल ता की अध्यक्षता में हुई 48वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

सिंगरौली। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुरक्षित एवं सतत रूप से पूरा करने के लिए खनन क्षेत्र में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय में 48वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) उज्ज्वल ता ने की। बैठक में खदानों में सुरक्षा मानकों को और अधिक प्रभावी बनाने, नवीन तकनीकों के उपयोग तथा शून्य क्षति दक्षता के लक्ष्य को प्राप्त करने पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में उप महानिदेशक डीजीएमएस (उत्तरी क्षेत्र) नीरज कुमार, एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी सहित डीजीएमएस के वरिष्ठ अधिकारी, श्रमिक संघों के प्रतिनिधि, सीएमओएआई के पदाधिकारी, सेफ्टी बोर्ड के सदस्य, सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए डीजी डीजीएमएस उज्ज्वल ता ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति एवं राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में एनसीएल के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनुशासित कार्य संस्कृति ही सुरक्षित खनन की आधारशिला है और प्रत्येक कर्मी की सुरक्षा के प्रति सजगता अत्यंत आवश्यक है।

उप महानिदेशक नीरज कुमार ने कहा कि सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए प्राप्त सुझावों का प्रभावी क्रियान्वयन, स्पष्ट कार्ययोजना और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने आधुनिक सुरक्षा दृष्टिकोण अपनाते हुए लगातार सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम ने विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा संविदा कर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सीएचपी की संरचनात्मक स्थिरता के नियमित परीक्षण, विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण एवं ओईएम आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसी एनसीएल की महत्वपूर्ण पहलों की जानकारी भी साझा की।

बैठक के दौरान डीजीएमएस अधिकारियों एवं श्रमिक संघ प्रतिनिधियों ने भी खदान सुरक्षा को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। एक विस्तृत सुरक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पिछली बैठक के अनुपालन और एनसीएल की खदानों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिनिधियों ने शून्य क्षति दक्षता प्राप्त करने के लिए सुरक्षा शपथ ग्रहण की। इससे पूर्व राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के दौरान शहीद हुए श्रमिक साथियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का समन्वय एवं अतिथियों का स्वागत महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) आर.एस. भदौरिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (ई एंड एम) डी. दंडोतिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक ने एनसीएल की सुरक्षित, आधुनिक और जिम्मेदार खनन प्रणाली के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूती प्रदान की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

Leave a Comment