विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले सत्येन्द्र भूषण सिंह, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान

---Advertisement---

शहडोल

शहडोल। शहडोल में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में मुख्य वक्ता एवं मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाने, नक्सलवाद पर नियंत्रण, डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि तीन तलाक जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त कर महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य किया गया है। किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन तथा आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं से आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचा है।

श्री सिंह ने कहा कि देश में सड़क एवं आधारभूत संरचना के विकास से शहरों के बीच की दूरी कम हुई है और बिजली उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने तथा श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को भी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के सभी वर्गों, विशेषकर बुद्धिजीवियों को जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

 

बाइट – सत्येंद्र भूषण सिंह, मध्यप्रदेश लघु उद्योग के अध्यक्ष

संवाददाता शहडोल – अरुण द्विवेदी

8770191637

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment