संवेदनशील प्रशासन की पहल पर हाई रिस्क गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय में कराया गया दाखिल

---Advertisement---

 

अनूपपुर 13 जून 2026/ जनपद पंचायत अनूपपुर की ग्राम पंचायत बदरा में आयोजित जनकल्याण शिविर के दौरान मैदानी अमले को एक ऐसी गर्भवती महिला की जानकारी प्राप्त हुई, जो बार-बार आग्रह के बाद भी अपनी स्वास्थ्य जांच करवाने से लगातार मना कर रही थी। मामले की संवेदनशीलता और कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने त्वरित संज्ञान लिया।

 

सीएमएचओ एवं उनकी विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने आज तत्काल उस गर्भवती महिला के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने महिला और उसके परिजनों को स्वास्थ्य जांच न कराने के खतरों से अवगत कराया और काफी देर तक आत्मीयता से समझाइश दी। मेडिकल टीम द्वारा मौके पर ही की गई जांच में महिला ‘हाई रिस्क’ (अत्यधिक जोखिम) की श्रेणी में पाई गई। जांच के दौरान महिला का हीमोग्लोबिन (Hb) स्तर बेहद कम, मात्र 7.6 ग्राम पाया गया, जबकि ब्लड प्रेशर (BP) 119/72 mm Hg दर्ज किया गया।

 

शुरुआत में हिचकिचाहट दिखा रहे परिजनों को जब स्वास्थ्य अधिकारियों ने जच्चा-बच्चा की जान को होने वाले खतरे के बारे में विस्तार से समझाया, तो मेडिकल टीम के प्रयासों और संवेदनशीलता का सकारात्मक असर देखने को मिला। टीम की अथक समझाइश के बाद आखिरकार परिजन बेहतर इलाज और सुरक्षित प्रसव के लिए तत्काल जिला अस्पताल ले जाने के लिए तैयार हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment