माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर में कक्षा 7, 8, 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

---Advertisement---

 

अनूपपुर 09 जून 2026/ माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर के प्राचार्य ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर में अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं से संस्था में संचालित कक्षाओं 7 वीं, 8 वीं, 9 वीं एवं 11 वीं की रिक्त सीटों के विरूद्ध प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 15 जून 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। कक्षा 7 वीं के रिक्त 4 सीटों में प्रवेश हेतु कक्षा 6 वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण, कक्षा 8 वीं के रिक्त 1 सीट में प्रवेश हेतु कक्षा 7 वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण, कक्षा 9 वीं के रिक्त 1 सीट में प्रवेश हेतु कक्षा 8 वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण तथा कक्षा 11 वीं के रिक्त 5 सीटों में प्रवेश हेतु कक्षा 10 वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

 

उन्होंने बताया कि संस्था आवासीय है तथा प्रवेशित छात्राओं को सभी सुविधाएं शासन द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाती है। संस्था में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र के साथ पूर्व उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची, टी.सी. (चयन होने पर), जाति प्रमाण-पत्र, प्रोफाईल आईडी, आय प्रमाण-पत्र, स्वयं का बैंक खाता (आधार से लिंक होना आवश्यक), आधार कार्ड, समग्र आई.डी. (ई-केवायसी होना आवश्यक), दो फोटो यूनिफार्म में, यूडाईस पेन नं., अपार आई-डी नं., मोबाईल नम्बर, माता-पिता का आधार कार्ड आदि, दो-दो प्रति में संलग्न करनी होगी। इच्छुक छात्राएं/अभिभावक आवेदन-पत्र माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर से प्राप्त कर सकते हैं। रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 जून 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 9893974843, 7999852724 एवं 7509419244 में संपर्क किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment