एबीवीपी अनूपपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, दुर्गेश द्विवेदी बने नगर अध्यक्ष और मयंक गौतम को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी

---Advertisement---

 

अनूपपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अनूपपुर नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा एकदिवसीय नगर प्रशिक्षण वर्ग के दौरान की गई। संगठन की नई जिम्मेदारियों के तहत दुर्गेश द्विवेदी को नगर अध्यक्ष तथा मयंक गौतम को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही परिषद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी परिषद के इतिहास, कार्य विस्तार, संगठन विकास, आचार्य एवं कार्य पद्धति, दायित्व बोध तथा कार्यकर्ता व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। वक्ताओं ने परिषद की स्थापना से लेकर वर्तमान तक छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में शहडोल विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह, डॉ. शिव कुमार मिश्रा, महाकौशल प्रांत मंत्री एवं अनूपपुर जिला संगठन मंत्री शिवेंद्र चतुर्वेदी, जिला संयोजक प्रणव मिश्रा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लवकुश रौतेल एवं भाग संयोजक आदित्य उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

नई कार्यकारिणी में नगर उपाध्यक्ष के रूप में राकेश सिंह, रामायण, संपत मिश्रा, राकेश पाण्डेय, अजय जैसवाल एवं नंदलाल गुप्ता को दायित्व सौंपा गया। वहीं नगर सहमंत्री के रूप में नैना कुशवाहा, आकाश द्विवेदी, विवेक मिश्रा, शिव सिंह एवं सचिन रौतेल को जिम्मेदारी दी गई।

 

इसके अलावा एसएफएस प्रमुख ध्रुव सौरभ गुप्ता, एसएफडी प्रमुख आयुष मिश्रा, खेलो भारत प्रमुख प्रिंस नार्वे, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख साक्षी चौधरी सहित विभिन्न आयामों एवं प्रकोष्ठों के लिए भी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

वक्ताओं ने कहा कि एबीवीपी देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। नई कार्यकारिणी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा छात्रहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment