स्वच्छ मनेन्द्रगढ़ की दिशा में एक कदम, भाजयुमो करेगा जनभागीदारी से सफाई अभियान

---Advertisement---

 

13 जून को बस स्टैंड में जुटेंगे कार्यकर्ता, शहरवासियों से अभियान में जुड़ने की अपील

 

मनेन्द्रगढ़। अपना शहर, अपनी जिम्मेदारी इसी सोच के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला एमसीबी द्वारा मनेन्द्रगढ़ में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जायेगा। 13 जून 2026 को सुबह 7 बजे शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड में अभियान की शुरुआत होगी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह अभियान नागरिक सहभागिता का संदेश देगा। प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही वाले बस स्टैंड परिसर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जायेगा।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। छोटे-छोटे प्रयासों और सामूहिक भागीदारी से ही शहर की तस्वीर बदली जा सकती है। उन्होंने कहा कि मनेन्द्रगढ़ को बेहतर बनाने के लिये युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिये। यह पहल शहर के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगी।

“साफ शहर, सुंदर शहर” यही हमारी पहचान और हमारा संकल्प है।

भाजयुमो ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अभियान में शामिल होकर स्वच्छता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने में सहयोग करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment