अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 शीशी प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार,

---Advertisement---

अमित पांडेय की रिपोर्ट

सीधी जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमिलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26 शीशी कफ सिरप एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल ₹80,400 मूल्य की सामग्री जप्त की है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव तथा एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में अमिलिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से कोडीन फॉस्फेट युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप लेकर हनुमना की ओर से हिनौती आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम हरदी स्थित मुड़ा पहाड़ शिव मंदिर के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद विक्रांता मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 26 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई। आरोपी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रत्नेश सोनी (29 वर्ष), निवासी हिनौती, थाना अमिलिया, जिला सीधी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद 26 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप (कीमत ₹10,400) तथा विक्रांता मोटरसाइकिल क्रमांक MP53 MG 3612 (कीमत ₹70,000) जप्त कर ली है। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹80,400 बताई गई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना अमिलिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 एवं म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम की धारा 5/13 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment