कोयला साइडिंग से उड़ रही धूल के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, 20 से अधिक युवाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

कोयला साइडिंग से उड़ रही धूल के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, 20 से अधिक युवाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बिजुरी/अनूपपुर ।

कपिलधारा क्षेत्र के समीप संचालित कोयला साइडिंग से फैल रहे धूल प्रदूषण और पर्यावरणीय नियमों के कथित उल्लंघन के विरोध में सोमवार को युवा समाजसेवी राहुल द्विवेदी के नेतृत्व में 20 से अधिक युवाओं ने उप तहसील बिजुरी पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए तत्काल जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि कोयला साइडिंग से बड़ी मात्रा में उड़ रही कोयले की धूल के कारण आसपास के रहवासी, दुकानदार और आम नागरिक गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। धूल की काली परत घरों, दुकानों और सड़कों पर लगातार जम रही है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
युवाओं का आरोप है कि साइडिंग परिसर और कोयला परिवहन मार्गों पर पर्याप्त जल छिड़काव नहीं किया जा रहा है। साथ ही धूल नियंत्रण के लिए आवश्यक पर्यावरणीय उपाय भी प्रभावी रूप से लागू नहीं किए जा रहे हैं, जिससे नगर क्षेत्र का वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जांच कराए तथा संबंधित संचालकों को नियमित जल छिड़काव, धूल नियंत्रण और अन्य पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान युवाओं ने कहा कि जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के हित में प्रशासन को शीघ्र हस्तक्षेप कर क्षेत्रवासियों को प्रदूषण की समस्या से राहत दिलानी चाहिए। ज्ञापन के साथ धूल प्रदूषण से संबंधित फोटो एवं वीडियो भी प्रशासन को सौंपे गए।
राहुल द्विवेदी ने कहा कि यदि समय रहते प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आगे भी जनहित में आवाज उठाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

Leave a Comment