निशुल्क शव वाहन सेवा से जरूरतमंदों को मिल रही सहायता

---Advertisement---

 

अनूपपुर। जिले में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निशुल्क शव वाहन सेवा संचालित की जा रही है। यह सेवा जय अंबे इमरजेंसी सर्विस के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। जिस प्रकार बीमार व्यक्तियों को घर से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा कार्य करती है, उसी प्रकार किसी भी कारणवश मृत्यु होने पर शव को अस्पताल से घर तक निशुल्क पहुंचाने की सुविधा इस सेवा के अंतर्गत प्रदान की जा रही है।

सेवा का लाभ लेने के लिए परिजनों को टोल फ्री नंबर 155334 पर संपर्क करना होगा। कॉल प्राप्त होने के बाद शीघ्र ही शव वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी कारणवश टोल फ्री नंबर पर संपर्क नहीं हो पाता है, तो संबंधित व्यक्ति जिला प्रबंधक रजनीश तिवारी से मोबाइल नंबर 9826433241 पर संपर्क कर वाहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

इस पहल का उद्देश्य दुःख की घड़ी में आर्थिक एवं परिवहन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे परिवारों को राहत प्रदान करना है। जिलेवासियों से आवश्यकता पड़ने पर इस निशुल्क सेवा का लाभ लेने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment