वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार आगमन आज,रात्रि विश्राम अनूपपुर में

---Advertisement---

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार आगमन आज,रात्रि विश्राम अनूपपुर में

अनूपपुर। मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण विभाग के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार रविवार को अनूपपुर जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री अहिरवार 7 जून को दोपहर 12:30 बजे भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान वे डिंडौरी होते हुए अनूपपुर पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री रात्रि 8:30 बजे अनूपपुर आगमन करेंगे तथा यहां रात्रि विश्राम करेंगे। उनके आगामी कार्यक्रम की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
श्री अहिरवार प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न विभागीय गतिविधियों एवं स्थानीय विषयों पर चर्चा करेंगे । उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment