विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ व्यापक वृक्षारोपण, फलदार पौधों से हरियाली बढ़ाने का संकल्प

---Advertisement---

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ व्यापक वृक्षारोपण, फलदार पौधों से हरियाली बढ़ाने का संकल्प

राजनगर/बनगवा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद बनगवा द्वारा वार्ड क्रमांक-2 स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण के पीछे निर्मित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नगर परिषद बनगवा के अध्यक्ष यशवंत सिंह, नगर परिषद राजनगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) लखन लाल पनिका, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी सहित राजेंद्र त्रिपाठी, पंकज शर्मा, संगीता माली, हरिलाल साकेत एवं जितेंद्र पनिका उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पार्क एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का भी आधार हैं। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में धनंजय यादव, मनजीत भारती, अजय श्रीवास्तव, जेपी यादव, राजमान केवट सहित नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment