शहडोल
शहडोल मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वधान में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का आयोजन 1 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभारी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक दीवान के मार्गदर्शन व निर्देशन में संभागीय मुख्यालय पर 19 प्रशिक्षण केन्द्र व 4 विकासखण्डों में 02-02 प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया गया जिसमें संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार खिलाडियों का आनलाईन पंजीयन किया गया जिले में 1153 खिलाडियों का आनलाईन पंजीयन किया गया। खेल प्रशिक्षण शिविर में एथलेटिक्स, फुटवाल, वालीवाल, कबड्डी, हैण्डवाल, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, अर्चरी, योगा, लाठी, जुडों, कराते, बाक्सिंग, ताईक्वाण्डों, सेपराटेकरा, खो-खो, जैसे खेलो का खिलाडियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाडियों को योग प्रणायम, व्यक्ति विकास, सयबर क्रईम, मनोरजन, व संकृतिक, स्कील डबलब मेन्ट, अभिभावक संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किये गयें। उक्त ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का समापन 4 जून 2026 महात्मा गाँधी स्टेडियम हॉल में आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा सिंह विधायक जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र, अध्यक्षता श्री घनश्याम जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शहडोल, विशिष्ट अतिथि श्री प्रकास जगवानी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, श्री संतोष लोहानी उपाध्यक्ष भा.ज.पा., श्री राकेश कुशवाहा मण्डल अध्यक्ष सोहागपुर भा.ज.पा. श्री गोपाल रतनम सदस्य जिला खिलाडी प्रशिक्षण समिति खे.यु.क. शहडोल, श्री पुष्पराज सिंह अध्यक्ष जिला क्रिडा भारतीय शहडोल के अतित्थ में सम्पन्न हुआ। मवासीन अतिथियों द्वारा सभी केन्द्र के प्रशिक्षकों ट्रेक-शूट व शूज एवं प्रतिभावान खिलाडियों को स्पोट्स किट् का वितरण किया गया साथ ही विशेष अतिथियों को व ब्लाक समन्वयकों को व खेल प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर साम्मानित किया गया। खेल और युवा कल्याण विभाग शहडोल द्वारा सभी प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षकों को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रशिक्षकों के खातें में ईपेमेन्ट द्वारा किया जावेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन व अभार श्री अजय कुमार सोंधिया ब्लाक समन्वयक सोहागपुर खेल और युवा कल्याण विभाग शहडोल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से खेल संघों के पदाधिकारी व खेल विभाग के ब्लाक समन्वयक व जिला खेल प्रशिक्षक सहयोग सहरनीय रहा।





































