फुनगा चौकी पुलिस की तत्परता से गुमशुदा युवती सकुशल बरामद

---Advertisement---

परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया, पुलिस की संवेदनशीलता की सराहना

अनूपपुरफुनगा चौकी पुलिस ने गुमशुदा युवती की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिवर्तित नाम कुसुम सिंह (18 वर्ष) निवासी दैखल डूमरखेरवा के गुम होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू की।

 

पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कार्रवाई की सराहना की।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, जगन्नाथ मरकाम, आरती शाक्य तथा थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मणिराम मोंगरे का विशेष योगदान रहा।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment