श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. भोपाल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

---Advertisement---

 

पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

इच्छुक आवेदक 30 जून तक करें आवेदन

 

अनूपपुर 04 जून 2026/ मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर है। भोपाल स्थित प्रतिष्ठित ‘श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई.’ में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भारत सरकार के एनसीवीटी (NCVT) से मान्यता प्राप्त इस संस्थान में प्रवेश लेने के इच्छुक आवेदक 30 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विशेष बात यह है कि संस्थान में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को पूरे प्रशिक्षण के दौरान निशुल्क हॉस्टल और भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

 

संस्थान में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं और 10वीं पास निर्धारित की गई है, जिसके तहत कुल आठ अलग-अलग रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में प्रवेश दिया जा रहा है। सीटों के विवरण के अनुसार, इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर ट्रेड के लिए 20-20 सीटें तय की गई हैं। इसके अतिरिक्त आधुनिक दौर की मांग को देखते हुए टेक्नीशियन मेकाट्रोनिक्स, एडवांस सी.एन.सी. मशीनिंग टेक्नीशियन, सिविल इंजिनियर असिस्टेंट, आई.ओ.टी. (स्मार्ट सिटी), फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी और इंटीरियर डिज़ाइन एंड डेकोरेशन जैसे प्रत्येक ट्रेड में 24-24 सीटें उपलब्ध हैं।

 

प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार अपने नजदीकी कियोस्क (MP Online) सेंटर के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही प्रवेश से जुड़ी विस्तृत नियमावली और शर्तों को देखने के लिए विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर विजिट किया जा सकता है। आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या अधिक जानकारी के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 9424454453 और 9826947798 भी जारी किए हैं, जहाँ संपर्क कर आवेदक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment