शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

---Advertisement---

 

एक साल से फरार चल रहे आरोपी को बिजुरी पुलिस ने सोनभद्र से दबोचा, न्यायालय में किया पेश

 

अनूपपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हुए आरोपी को बिजुरी पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले कई महीनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की सतत निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे आखिरकार पकड़ लिया गया।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2025 में जिला शहडोल निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाँबी सिंह पिता धर्मपाल सिंह (19 वर्ष), निवासी मोहाड़ा दफाई बिजुरी एवं मूल निवासी जिला औरेया (उत्तर प्रदेश) ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध स्थापित किए। आरोप है कि सितंबर 2025 में आरोपी युवती को बिजुरी स्थित अपने किराए के कमरे में ले गया, जहां तीन दिनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी से इनकार करते हुए वह फरार हो गया।

 

पीड़िता की शिकायत पर थाना बिजुरी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गया और लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा, जिससे उसकी गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण बन गई।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज की। साइबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और लगातार निगरानी की गई। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मिलने पर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

पुलिस ने आम नागरिकों और मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने यहां किराए पर रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। कई बार बाहरी लोग क्षेत्र में किराए पर रहकर गंभीर अपराधों को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते हैं। ऐसे में सतर्कता और समय पर सूचना देना अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास सिंह, विपुल शुक्ला, विश्वजीत, कर्मजीत, रवि, आनंद बैस तथा साइबर सेल के राजेंद्र अहिरवार और पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment