दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान! पति और सास गिरफ्तार

---Advertisement---

दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान! पति और सास गिरफ्तार

शादी के सात वर्ष के भीतर संदिग्ध मौत, जांच में सामने आई दहेज प्रताड़ना की कहानी

अनूपपुर। जिले के वार्ड क्रमांक 14 पुरानी बस्ती में नवविवाहिता हेमा वंशकार की संदिग्ध मृत्यु के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति राज वंशकार और सास ज्योति वंशकार को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ना के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 को 21 वर्षीय हेमा वंशकार को फांसी की अवस्था में जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में कोतवाली थाना में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। जांच का नेतृत्व एसडीओपी नवीन तिवारी द्वारा किया गया।

जांच के दौरान मृतका के मायके पक्ष के परिजनों एवं अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। गवाहों ने बताया कि विवाह के बाद से ही पति राज वंशकार और सास ज्योति वंशकार द्वारा दहेज में दो लाख रुपये तथा मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर मृतका के साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी।

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि विवाह के सात वर्ष के भीतर दहेज प्रताड़ना के चलते हेमा वंशकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई। इसके आधार पर कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 311/26 के तहत धारा 85, 80(2), 3(5) बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 और 4 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

बुधवार सुबह एसडीओपी नवीन तिवारी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति राज वंशकार एवं सास ज्योति वंशकार को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शिवशंकर, महेन्द्र सिंह, खेमराज मार्को तथा महिला आरक्षक कविता विकल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment