कलेक्टर ने जनसुनवाई में 94 आवेदकों की सुनी समस्याएं 

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 02 जून 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 94 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, डिप्टी कलेक्टर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, तहसीलदार भू-संसाधन एवं प्रबंधन श्री प्रदीप मोगरे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

 

जनसुनवाई में जैतहरी निवासी सुषमा राठौर ने सीमांकन कराए जाने, बिजुरी वार्ड क्र. 9 निवासी श्री संतोष कुमार जायसवाल ने नक्शा तरमीम कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम हर्री निवासी श्री रामसुन्दर राठौर ने फसल नुकसान की मुआवजा राशि दिलाए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम थानगांव निवासी श्री कामता सिंह ने पी.एम. विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम लहसुना निवासी श्री शंकरलाल ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम पंचायत मेड़ियारास निवासी श्री राहुल नामदेव ने ग्राम पंचायत के वार्ड नं. 02 सिकटहा टोला में विद्युत पोल लगवाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा फौती नामांतरण की नकल दिलवाए जाने, जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने, खसरे में सुधार किए जाने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment