प्रत्येक कार्यकर्ता आत्मचिंतन करें, हम कहां खड़े हैं : – संजय साहू

---Advertisement---

 

राजेंद्रग्राम मंडल की बैठक संपन्न, बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर दिया जोर

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी राजेंद्रग्राम मंडल की बैठक मंगलवार को भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष जागेश्वर चंद्रवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी संजय साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संजय साहू ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को आत्मचिंतन करना चाहिए कि संगठन में उसकी भूमिका क्या है और वह किस स्थिति में खड़ा है। उन्होंने कहा कि बूथ एवं शक्ति केंद्र संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। जब तक जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक चुनावी सफलता प्राप्त करना कठिन होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन विस्तार का कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जनकल्याण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ उन लोगों तक भी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जो अब तक इससे वंचित हैं।

संजय साहू ने मंडल पदाधिकारियों से कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन करें तथा बूथ और शक्ति केंद्रों को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि केवल वाहनों में भाजपा का बोर्ड लगाने से संगठन मजबूत नहीं होगा, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इस दौरान दर्जन भर युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा प्रदान की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment