जिला कांग्रेस ने किया SP कार्यालय अनूपपुर का घेराव

---Advertisement---

जिला कांग्रेस ने किया SP कार्यालय अनूपपुर का घेराव

जिले के सभी कांग्रेसजन को एकजुट कर गुड्डू चौहान ने दिखाई ताकत, बिजुरी घटना में हुई नाबालिकों की मृत्यु की जांच एवं TI विकास सिंह को बिजुरी से हटाकर घटना की निष्पक्ष जांच की उठी मांग, पुलिस ने रोकने के लिए किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, मांग नहीं मानने पर कांग्रेसी घंटों बैठे धरने पर

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के अगुवाई में आज दिनांक 1 जून को बिजुरी मे घटित हृदय विदारक घटना मे दो मासूम बच्चे एक नाबालिक किशोरी जिसके साथ दरिन्दगी कर हत्या कर दी गई तथा एक नाबालिक किशोर की जो पूरे मामले का साक्षी था जिसे भी मौत के घाट उतार दिया गया दोनों नाबालिकों के न्याय एवं लापरवाही व मामले मे लीपापोती करने वाले थाना प्रभारी विकास सिंह को बिजुरी थाने से हटाकर पूरे मामले मे उनकी भूमिका की जांच की मांग को लेकर एसपी कार्यालय का विशाल घेराव किया गया। जहां पूरे जिले भर की कांग्रेस नेता एक साथ एक जुट दिखाई दिए। सर्वप्रथम कांग्रेसजन सामतपुर तालाब के पास एकत्रित हुए और फिर हांथो में पोस्टर लेकर बिजुरी नाबालिकों को न्याय दो, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, TI विकास सिंह को बिजुरी से हटाओ, TI विकास सिंह की तानाशाही नहीं चलेगी, बिजुरी नाबालिकों को न्याय देना होगा, दोनों नाबालिकों के मृत्यु की निष्पक्ष जांच कराओ, का नारा लगाते हुए सामतपुर तालाब से एस पी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर एसपी कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने एसपी कार्यालय के सामने पहले से ही बैरिकेटिंग की गई थी जिसे कांग्रेसी पार कर एसपी कार्यालय के अंदर जाने का प्रयास करने लगे और पुलिस ने तेज पानी के प्रेशर वाटर कैनन का प्रयोग कर कांग्रेसियों को रोका गया। पुलिस की सख्ती व तानाशाही पूर्ण रवैये को देखते हुए, अपनी मांगों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, जिला कांग्रेस प्रभारी अजय सिंह, पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनील सराफ, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, गौ संरक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ व्हीपीएस चौहान के साथ जिले भर के सभी कांग्रेस नेता व भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और सभी कांग्रेसी लगातार घंटो तक अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरने पर ही बैठे रहें। कांग्रेसियों के घंटों तक धरने पर बैठ जाने एवं न्याय की मांग को लेकर अड़े रहने पर जिला प्रशासन द्वारा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को अंदर बुलाया गया और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की पुलिस अधीक्षक से मुलाकात हुई। जहां जल्द ही उनकी मांग अनुसार कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया। जिसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता धरने को समाप्त किया गया। इस दौरान पूरे जिले भर से सभी कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment