प्रेस से मिलिये कार्यक्रम सम्पन्न, जिले के विकास को लेकर कलेक्टर ने साझा की कार्ययोजना

---Advertisement---

 

 

पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता, पत्रकारों से लिये गये सुझाव

 

मनेन्द्रगढ़। जिला एमसीबी के प्रेस क्लब भवन में आयोजित “प्रेस से मिलिये” कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने जिले के पत्रकारों से मुलाकात कर विकास कार्यों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान जिले के समग्र विकास को लेकर पत्रकारों से सुझाव भी आमंत्रित किये गये।

कलेक्टर सुश्री संतन जांगड़े ने कहा कि प्रशासन जिले के सर्वांगीण विकास के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में विशेष प्राथमिकता के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जायेगा। जिले में जहां भी विकास की संभावनाएं हैं वहां योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिये प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष रणजीत सिंह ने पत्रकार साथियों की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर का स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशी ने भी स्वागत उद्बोधन देते हुए जिले के विकास और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पत्रकारों ने पत्रकार हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से जहां तक संभव होगा, पत्रकारों को हरसंभव सहयोग और सहायता प्रदान की जायेगी।

कार्यक्रम का संचालन आईबीसी 24 के सतीश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रवीण निशी, रामप्रसाद गुप्ता, रफीक मेमन, श्रीराम बरनवाल, अरुण श्रीवास्तव, गुरदीप अरोरा, द्रोणाचार्य दुबे, मनोज श्रीवास्तव, विनीत जायसवाल, कृष्णा वस्त्रकार, लवकांत जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव, अविनाश चंद्र, मोहम्मद जावेद, राकेश बंसल, सुरेश मिनोचा, अशोक कुजूर, गोपाल रैकवार, शकील अंसारी, विनोद तिवारी, खगेंद्र यादव, राजेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ जहां पत्रकारों और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment