अनूपपुर 28 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत नल जल तथा वाटर शेड योजना के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश कुमार पांडेय वाटरशेड के परियोजना अधिकारी श्री राजेन्द्र कोसरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की उप यंत्री नीलिमा सिंह, जनपद की सहायक यंत्री महत्वाकांक्षी सिंह, एसबीएम के ब्लॉक समन्वयक श्री पुष्पेंद्र तिवारी सहित अन्य संबंधित जन उपस्थित रहे।
जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित नल जल योजना तथा तहसील टोला में निर्मित स्टाफ डेम कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन, जल संरक्षण क्षमता एवं उपयोगिता का परीक्षण तथा ग्राम नादपुर में स्थापित सीएससी सेंटर के कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटर शेड) अंतर्गत संचालित कार्यों का अवलोकन करते हुए गुणवत्ता तथा कार्यों की समय सीमा मे पूर्णता तथा जल संरक्षण की योजना का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
उन्होंने वाटरशेड योजना अंतर्गत उद्यानिकी गतिविधि के तहत टमाटर उत्पादन कार्य का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से इस संबंध में जानकारी ली गई।



































