अत्यधिक गर्मी और हीटवेव के कारण अनूपपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित

---Advertisement---

 

कलेक्टर ने जारी किए आदेश

 

अनूपपुर 26 मई 2026/ जिले में लगातार बढ़ रही अत्यधिक गर्मी, तेज धूप और हीटवेव (लू) के प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों के लिए तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, स्थानीय स्तर पर 25 मई से 31 मई 2026 तक बच्चों के लिए छुट्टी रहेगी, जिसके ठीक बाद 01 जून से 15 जून 2026 तक शासन स्तर से निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावी रहेगा। आगामी 15 जून तक बच्चों के लिए केंद्र बंद रहेंगे और 16 जून 2026 से सभी आंगनबाड़ी केंद्र अपने नियत समय पर पुनः खुलेंगे।

 

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बच्चों के लिए अवकाश की इस अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को छूट नहीं रहेगी। उन्हें प्रतिदिन प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक अनिवार्य रूप से केंद्र में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान वे विभागीय रिकॉर्ड दुरुस्त करने के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्यों का संपादन करेंगी। इसके अलावा, बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी पात्र हितग्राहियों को RTE (रेडी टू ईट) भोज्य पदार्थ के रूप में पूरक पोषण आहार का वितरण सुचारू रूप से किया जाता रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में लागू कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment