कलेक्टर हर्षल पंचोली के प्रयासों से जिला चिकित्सालय को मिली 25 व्हीलचेयर व 25 स्ट्रेचर

---Advertisement---

 

मोजर बेयर पावर कंपनी ने CSR मद से उपलब्ध कराए आधुनिक उपकरण, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

अनूपपुर 26 मई 2026/ जिला चिकित्सालय अनूपपुर में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप मोजर बेयर पावर कंपनी द्वारा अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी मद से जिला चिकित्सालय को 25 नग आधुनिक व्हीलचेयर तथा 25 नग स्ट्रेचर प्रदान किए गए हैं। इन उपकरणों के उपलब्ध होने से अस्पताल की आपातकालीन एवं ओपीडी सेवाओं में आने वाले गंभीर मरीजों को तत्काल सहायता मिल सकेगी।

 

जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री पंचोली ने उक्त सामग्रियों को स्वास्थ्य विभाग के अमले को सौंपते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने मोजर बेयर कंपनी के प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि जब औद्योगिक एवं कॉर्पोरेट संस्थाएं सामाजिक सरोकारों से जुड़कर जनहित में कार्य करती हैं, तो समाज के जरूरतमंद वर्ग को उसका सीधा लाभ मिलता है।

 

जिला चिकित्सालय को मिले इन 50 नए उपकरणों से अस्पताल की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार आएगा। अब बुजुर्ग, दिव्यांग एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल परिसर के भीतर एक वार्ड से दूसरे वार्ड अथवा जांच केंद्रों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर को तत्काल प्रभाव से विभिन्न वार्डों और आपातकालीन विंग में तैनात कर दिया गया है ताकि मरीजों को इनका शीघ्र लाभ मिल सके।

 

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, मोजर बेयर कंपनी के प्रशासनिक प्रतिनिधि, चिकित्सकगण एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर श्री पंचोली की संवेदनशील पहल तथा मोजर बेयर कंपनी के जनहितैषी सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment