चोरी की मोटरसायकल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

 

कोरिया पुलिस की कार्यवाही

कोरिया। जिले के पटना थाना पुलिस ने मोटरसायकल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गई बाइक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्यवाही को क्षेत्र में सराहना मिल रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम तेंगनी निवासी विनोद सिंह ने थाना पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी मोटरसायकल चोरी कर ली गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 331, 303(2), 54 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना पटना पुलिस ने तत्काल पतासाजी शुरू करते हुए संदेहियों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने गिरजापुर निवासी मुकेश साहू और ग्राम गुंगरा थाना सूरजपुर निवासी अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसायकल भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैकुण्ठपुर में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद पांडे, बालकृष्ण राजवाड़े, संदीप साय और सुरेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही। कोरिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment